Posts

Viral Video: पंडित से एक वचन के लिए सबके सामने अड़ी दुल्हन, बारातियों के बीच कह डाली दिल की बात

Image
दुल्हन का एक दिलचस्प वीडियो इन दिनों सामने आया है. जिसमें वो पंडित जी से एक वचन के पीछे लड़ जाती है और सामने से एक ऐसा सीन निकलकर आता है. जिसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन ने ऐसी बात कही सबकी निगाहें वहीं टिक गई. माहौल में खुशी और रौनक थी, लेकिन उसी दौरान लाल जोड़े में बैठी दुल्हन ने कुछ ऐसा कहा कि पूरा मंडप सन्न रह गया. आमतौर पर शादियों में दुल्हनों को समझाया जाता है कि अब ससुराल ही उनका असली घर है और मायका बीता हुआ अध्याय. लेकिन इस दुल्हन ने अपनी बात बड़े आत्मविश्वास और सहजता से रखी वो मेरे पापा हैं, जब जरूरत होगी, मैं जाऊंगी. इसके लिए किसी की अनुमति नहीं लूंगी. उसका यह जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग कुछ पल के लिए चुप रह गए. फिर धीरे-धीरे मुस्कानें फैलने लगीं. किसी ने ताली बजाई, किसी ने हैरानी में सिर हिलाया. वीडियो में दिखता है कि जब पंडितजी विवाह के वचन पढ़ रहे थे, तो उन्होंने कहा कि अब यह घर तुम्हारा नहीं रहा, अब तुम्हें यहां आने-जाने से पहले अनुमति लेनी होगी. इतना सुनना था कि दुल्हन हल्के से मुस्...

Viral Video: जंगल में यूं छिपकर फोटो खींच रही थी महिला, बगल में आकर बैठ गया चीता, फिर जो हुआ

Image
सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल गया है. इसमें एक महिला फोटोग्राफर जंगल सफारी जीप के पास बैठकर जानवरों की फोटो खींच रही थी कि तभी एक चीता बगल में आकर बैठ गया. फिर जो हुआ, वो आप भी देखिए. Cheetah Viral Video: एक महिला वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर (Wildlife Photographer) जंगल सफारी के दौरान जीप के पास जमीन पर बैठकर बड़े मजे से खूंखार चीतों की तस्वीरें खींच रही थीं कि तभी पीछे से एक चीता चुपके से आकर महिला के बगल में बैठ गया. जी हां, एक दम बगल में वो भी चिल करके बैठ गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर नेटिजन्स दंग रह गए हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में चीता को बिल्कुल महिला के बगल में बैठे हुए देखा जा सकता है, लेकिन वो किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा, बस अपने बाकी साथी चीतों को देख रहा है. मानो, वह कैमरे के सामने अपनी बारी के आने का इंतजार कर रहा हो. यह दुर्लभ फुटेज दक्षिण अफ्रीका की बताई जा रहा है, जिसे किसी ने 16 अक्टूबर को X (पहले ट्विटर) पर शेयर कर दिया, और अब यह इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहा है. इस वीडियो को एक ही दिन में 1 करोड़ 20 लाख से ज्यादा पब्लिक ने ...

Viral Video: शख्स ने मुंह में छिपाए दर्जनों ततैया, रोंगटे खड़े कर देगा ये वीडियो!

Image
Wasp Inside Mouth Video: अब इस 'ततैया मैन' के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है. जहां कई लोग इसे 'जानलेवा स्टंट' बता रहे हैं, तो बड़ी संख्या में नेटिजन्स ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से बना वीडियो या एडिटिंग का कमाल बताया है. Man Put Wasp Inside Mouth Video:  आपने एक से बढ़कर एक स्टंट वीडियोज देखे होंगे, लेकिन सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो सामने आया है, उसने देखने वालों को सकते में डाल दिया है. इस चौंकाने वाले वीडियो क्लिप में एक शख्स अपने मुंह के भीतर दर्जनों ततैया छिपाए हुए नजर आ रहा है. जैसे ही शख्स अपना मुंह खोलता है, ततैयों का एक झुंड उड़कर निकलने लगता है. यह वीडियो एडिटिंग का कमाल है या किसी खतरनाक स्टंट का, यह तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन इस क्लिप ने इंटरनेट पर सनसनी जरूर फैला दी है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @69apps नामक अकाउंट से वायरल हुए इस वीडियो में एक शख्स कैप पहने नजर आता है. शुरुआत में वह मुंह बंद करके खड़ा होता है. लेकिन अगले ही पल जैसे ही वह मुस्कुराते हुए अपना मुंह खोलता है, अंदर से ततैया एक-एक करके उड़कर बाहर निकलने लगती...

VIDEO: इस देश में खुलेआम बिकते हैं सांप-बिच्छू, मजे से खाते हैं लोग; इंडियन बंदे ने बताई सच्चाई

Image
Viral Video: भारत में सांप, बिच्छू और कीड़े-मकौड़े खाना भले ही अजीबोगरीब हो, पर थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देशों में ये सब चीजें खाना आम बात है. वहां की सड़कों पर खुलेआम ये सब चीजें बिकती हैं और लोग स्नैक्स की तरह बड़े चाव से खरीदकर खाते भी हैं. भारत में आमतौर पर सांपों की पूजा होती है, पर क्या आप जानते हैं कि दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां के लोग सांपों को भी पकाकर खा जाते हैं? जी हां, ये बिल्कुल सच बात है और सिर्फ सांप ही नहीं बल्कि बिच्छू, मकड़े और यहां तक कि कीड़े-मकौड़े भी खा जाते हैं. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक भारतीय बंदा विदेशी बाजार में घूमते हुए ऐसा नजारा दिखाता है जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया. दरअसल, वीडियो में मार्केट में खुलेआम सांप, बिच्छू और कीड़े बिकते नजर आते हैं और वो भी फ्राइड किए हुए. बताया जा रहा है कि ये थाईलैंड का नजारा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला प्लास्टिक के एक छोटे से ट्रे में फ्राई किए हुए सांप, बिच्छू, मकड़े और कीड़े बेचती नजर आती है. इसी बीच वहां एक भारतीय बंदा पहुंचता है और ट्रे में रखे सार...

भारत में कौन खरीद रहा है सोने की ईंट, सितंबर में 200 किलो की कर डाली शॉपिंग

Image
आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 880 टन के लेवल को पार कर गया है. यहां तक इस मामले में जापान तक को पीछे छोड़ दिया है. आंकड़ों को देखें तो भारतीय रिजर्व बैंक का गोल्ड रिजर्व वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 880 टन के लेवल को पार कर गया. इस भंडार में केंद्रीय बैंक ने सितंबर के अंतिम सप्ताह में 0.2 टन सोना जोड़ा. दुनिया के साथ साथ भारत में गोल्ड की कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली है. कुछ दिनों की गिरावट को भुला भी दिया जाए तो मौजूदा साल में सोने के दाम में 60 फीसदी से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. ये इजाफा सिर्फ यूं ही नहीं हुआ है. भारत में कोई है जिसने इस साल सोने की ईंटों से अपने खजाने को भर लिया है. खास बात तो ये है कि सितंबर के महीने में उसने हर रोज करीब 7 किलो सोना खरीदा. इसका मतलब है कि इस महीने में करीब 200 किलो गोल्ड की शॉपिंग कर डाली. वो भी ऐसे समय में जब सोने की कीमतें आसमान छू रही थीं. अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ऐसा कौन है, जो भारत में भारी भरकम गोल्ड की खरीदारी कर रहा है. आइए रिपोर्ट में आंकड़ों से समझने की कोशिश करते हैं. आरबीआई का कुल गोल्ड रिजर्व इतनी बड़ी संख्या में ...

चीन की एक ‘ना’ से भारत होगा मालामाल! ऐसा क्या हुआ कि टैरिफ घटाने को तैयार हो गए ट्रंप?

Image
  चीन की एक ‘ना’ से भारत होगा मालामाल! ऐसा क्या हुआ कि टैरिफ घटाने को तैयार हो गए ट्रंप? भारत और अमेरिका एक बड़े व्यापार समझौते के अंतिम चरण में हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, इस डील से भारतीय सामानों पर लगा 50% का भारी टैरिफ घटकर 15-16% रह सकता है. CEA नागेश्वरन ने भी जल्द 'दंडात्मक शुल्क' हटने की उम्मीद जताई है. भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों को लेकर एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने आ रही है. दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है. इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक खबर के मुताबिक, अगर यह समझौता हो जाता है, तो भारतीय सामानों के निर्यात पर लगने वाला भारी-भरकम 50% का टैरिफ घटकर 15% से 16% के बीच आ सकता है. यह भारत के निर्यातकों और अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी राहत होगी. क्या खत्म होंगे व्हाइट हाउस के दंडात्मक शुल्क? कोलकाता में भारत चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक कार्यक्रम में बोलते हुए, CEA नागेश्वरन ने इस मुद्दे पर काफी भरोसा जताया. उन्होंने कहा, “हालांकि मेरे पास कोई जादुई छड़ी या अंदर की जानकारी नहीं है, लेकिन मेरा व्यक्तिगत विश्वास है कि अगले...

VIRAL: बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, VIDEO ने मचाया बवाल

Image
  VIRAL: बिकिनी पहनकर महिला ने गंगा में लगाई डुबकी, VIDEO ने मचाया बवाल ऋषिकेश में बिकिनी पहनकर गंगा में डुबकी लगाती एक विदेशी महिला के वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है. इस वीडियो को देखने के बाद लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं. Rishikesh Ganga Viral Video:  एक विदेशी महिला के गंगा स्नान का वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर जबरदस्त बहस का विषय बना हुआ है. वायरल क्लिप में बिकिनी पहने हुए इस महिला को उत्तराखंड की धार्मिक नगरी ऋषिकेश में पवित्र गंगा में डुबकी लगाते देखा जा सकता है. इस दौरान महिला को हाथ जोड़कर ‘ओम नमः शिवाय’ और ‘गंगा मां की जय’ कहते हुए भी सुना जा सकता है. यह वीडियो मशहूर लक्ष्मण झूला के पास फिल्माया गया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है. महिला की आस्था और पहनावे को लेकर नेटिजन्स दो हिस्सों में बंट गए हैं. बड़ी संख्या में सोशल मीडिया यूजर्स ने विदेशी महिला के पहनावे पर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि मां गंगा कोई समुद्री तट नहीं है. धार्मिक स्थलों पर लोगों को मर्यादापूर्ण कपड़े पहनने चाहिए. लोगों ने इसे भारतीय परंपराओं के खिलाफ और धार्मिक भावनाओं के प्रति ...