Rajasthan Pre Veterinary Test 2025: राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2025 आवेदन, योग्यता, एग्जाम डेट और जरूरी जानकारी
Rajasthan Pre Veterinary Test 2025: राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट 2025 आवेदन, योग्यता, एग्जाम डेट और जरूरी जानकारी April 23, 2025 by Kartik Sharma Kanth राजस्थान प्री वेटरनरी टेस्ट यानी RPVT 2025 एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसे राजस्थान पशु चिकित्सा और पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर द्वारा आयोजित किया जाता है। यह परीक्षा बीवीएससी एंड एएच (Bachelor of Veterinary Science and Animal Husbandry) कोर्स में एडमिशन के लिए ली जाती है। अगर आप 12वीं में बायोलॉजी के साथ पास हैं और पशु चिकित्सा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, तो यह परीक्षा आपके लिए सुनहरा अवसर है। Rajasthan Pre Veterinary Test 2025 RPVT 2025 में आवेदन कैसे करें? RPVT 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुके हैं और 30 मई 2025 तक बिना लेट फीस के किए जा सकते हैं। अगर आप किसी कारण से समय पर आवेदन नहीं कर पाए, तो 6 जून 2025 तक लेट फीस के साथ भी अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के बाद सुधार का मौका 7 और 8 जून को मिलेगा। आवेदन करने के लिए www.rajuvas.org पर जाएं, “RPVT 2025 Application Form” लिंक...